Home Haryana केंद्रीय मंत्री बोले…नायब सैनी ही है भारतीय जनता पार्टी का मुख्यमंत्री का...

केंद्रीय मंत्री बोले…नायब सैनी ही है भारतीय जनता पार्टी का मुख्यमंत्री का चेहरा

109
0
करनाल, 16 सितंबर : केंद्रीय शिक्षा एवं कौशल विकास मंत्री धर्मेंद्र प्रधान रविवार को  करनाल पहुंचे, जहां उन्होंने पार्टी कार्यालय कर्ण कमल में कार्यकर्ताओं की बैठक ली। इसमें उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को चुनाव में जीत का मंत्र देते हुए घर घर संपर्क करने की बात कही।
मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हरियाणा में तीसरी बार हैट्रिक लगाने जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आने वाले समय में हरियाणा के विभिन्न क्षेत्रों में दौरा होने वाला है, इसके अलावा पार्टी का राष्ट्रीय और प्रदेश नेतृत्व भी हरियाणा के सभी 90 हलकों में जाकर जनता से वोट की अपील करेगा। हम प्रदेश के वर्तमान लोकप्रिय मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में चुनाव लड़ रहे हैं। धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि मैं पिछले 2 महीने से प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में घूम रहा हूं। प्रदेश की जनता ने उन्हें हर जगह जीत का आशीर्वाद दिया है। हरियाणा में भी हमें एक बार फिर सरकार बनाकर जनता की सेवा का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि चुनाव को लेकर हमारे कार्यकर्ताओं में अद्भुत उत्साह है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि चाहे महिलाओं के बारे में हो युवाओं के बारे में हो किसानों या वंचित वर्ग के बारे में हो पिछले 10 साल में हमारी सरकार ने उनके लिए उल्लेखनीय कार्य किया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किसानों की सभी फसलों की एमएसपी की जिम्मेदारी ली है।
प्रदेश में बिना पर्ची बिना खर्ची के युवाओं को जो नौकरियां दी है वह एक नारा नहीं संस्कृति बन चुकी है। कांग्रेस का असली चेहरा चुनाव के नजदीक आते ही सामने आ रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों राहुल गांधी ने अमेरिका की यूनिवर्सिटी में सार्वजनिक मंच पर कहा कि जब हम सत्ता में आ जाएंगे तो आरक्षण खत्म कर देंगे। यह उनके लिए कोई नई बात नहीं है। संविधान निर्माण से लेकर बाबा साहब के अपमान तक यह उनकी सोची समझी दलित विरोधी मानसिकता को दर्शाता है। अनिल विज के सीएम पद पर दावेदारी के सवाल पर धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि एक कार्यकर्ता के नाते शायद उन्होंने कहा होगा लेकिन भाजपा में नायब सिंह सैनी ही प्रदेश में सीएम पद का चेहरा है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल को अगले आने वाले चुनाव में दिल्ली की जनता पूरी तरह नकार देगी। वह भ्रष्टाचार में आकंठ डूबे हुए हैं, सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणियों से भी यह बात साबित हो जाती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here