Home Haryana अब लोग सर्दियों में हरियाणा रोडवेज की पुरानी बसों में नहीं कर...

अब लोग सर्दियों में हरियाणा रोडवेज की पुरानी बसों में नहीं कर सकेंगे सफर

229
0

हरियाणा: हरियाणा रोडवेज की पुरानी बसों में अब लोग सफर नहीं कर सकेंगे। बता दें कि अब सर्दियों में रोडवेज की पुरानी बसें दिल्ली नहीं जाएंगी। बीएस-4 मानक की बसें प्रदूषण फैलाने की श्रेणी में आ चुकी हैं। इसे देखते हुए परिवहन विभाग बीएस-6 बसें ही राष्ट्रीय राजधानी में भेजेगा। दिल्ली सरकार के ऐतराज जताने के बाद यह फैसला लिया गया है। दरअसल अब सर्दियों में दिल्ली में स्मॉग बढ़ने पर ये नई बसें ही चंडीगढ़ और प्रदेश के विभिन्न शहरों से सेवाएं देंगी। हरियाणा रोडवेज इंजीनियरिंग कारपोरेशन में 809 नई बीएस-6 बसें बनाने का काम चल रहा है।

जानकारी के मुताबिक दिल्ली सरकार ने पिछले दिनों हरियाणा सहित अन्य राज्यों को सर्दियों के दौरान पुरानी डीजल बसें दिल्ली न भेजने के लिए पत्र लिखा था। परिवहन विभाग के पास अपनी 26 बसें ही इन मानक की हैं। अक्तूबर अंत तक इनकी संख्या बढ़कर 70 से ऊपर होने की उम्मीद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here