जींद: हरियाणा में आए दिन इंसानियत को शर्मसार करने वाले मामले देखने को मिल रहे हैं। ऐसा ही एक ताजा मामला जींद जिले का सामने आया है। इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर इस मामले का वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक महिला पुत्रवधू बुजुर्ग व्यक्ति की पिटाई कर रही है। वह उसे थप्पड़ मार रही है। जब यह वीडियो पुलिस तक पहुंचा तो वह उसके घर पहुंच गई। हालांकि यह वीडियो एक महीने पुराने का बताया जा रहा है।

पुलिस ने बताया कि बुढ़ापा पेंशन को लेकर दो भाइयों की पत्नी के बीच खींचतान का मामला है। इसी खींचतान में बुजुर्ग की पिटाई की गई है। परिजनों ने किसी तरह की कोई शिकायत और मनमुटाव नहीं होने की बात कही है। पुलिस के पास फिलहाल परिजनों द्वारा कोई शिकायत नहीं आई।








