फतेहाबाद: आजकर ठगी के मामले इतने बढ़ने लगे हैं कि शातिर ठग जीवित लोगों के बाद अब मृतकों को भी नहीं छोड़ रहे। दरअसल हरियाणा के टोहाना में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां शातिर ठग मृत लोगों के बैंक खातों को निशाना बनाते हुए उनके खातों से लाखों रुपए की नगदी उड़ा ले गए। हालांकि यह मामला पुराना है लेकिन बैंक प्रबंधन की ओर से शिकायत दिए जाने के बाद पुलिस ने विभिन्न आपराधिक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
सैंट्रल बैंक टोहाना ब्रांच के मैनेजर को अगस्त 2021 को एक शिकायत मिली थी, जिसमें गांव सिंबलवाला निवासी जंगीर सिंह ने बताया कि उसके पिता की मृत्यु 31 जुलाई 2016 को हो गई थी। मगर 28 जनवरी 2020 को उनके खाते से करीब 62 हजार रुपए की नगदी कोई उड़ा ले गया। इतना ही नहीं जब 6 सितंबर को जिसमें गांव पारतां निवासी बंसीलाल ने बताया कि उसके पिता भागीरथ का बैंक में खाता है। उनके पिता की मृत्यु 11 अप्रैल 2017 को हो चुकी है। लेकिन 30 अक्टूबर 2019 को उनके खाते से दो अलग-अलग ट्रांजक्शन कर 19 हजार रुपए कोई उड़ा ले गया। एक तरह की दो शिकायतें मिलने के बाद बैंक अधिकारी सदमे में आ गए और उन्होंने शातिर ठगों की तलाश शुरू कर दी।







