फतेहाबाद: हरियाणा में आए दिन स्नैचिंग की वारदातें बढ़ती ही जा रही हैं। पुलिस स्नैचरों को पकड़ने की कोशिश करती रहती हैं लेकिन वह लगातार वारदातों को अंजाम दिए जा रहे हैं। महिलाएं अब घर से बाहर निकलते हुए खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रही। अब तो स्नैचर्स के हौसले इतने बुलंद की है कि वह कहीं भी वारदात को अंजाम दे रहे हैं। ऐसा ही एक ताजा मामला फतेहाबाद में सामने आया है। जहां बदमाशों ने एक महिला के गले से सोने की चेन छीन ली।

जानकारी के मुताबिक घटना को अंजाम उस समय दिया गया जब बुधवार को एक महिला अपने घर के बाहर झाड़ू लगा रही थी। इसी दौरान बाइक पर दो स्नैचर पहुंचे और महिला से किसी मिस्त्री के बारे में पूछने लगे अचानक मौका देखते ही वह उसकी चेन झपट कर भाग निकले। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज भी निकलवा ली है। सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि कैसे उन चोरों ने वारदात को अंजाम दिया।








