Home Haryana Amul और Mother Dairy का दूध पीने वालों को तगड़ा झटका,...

Amul और Mother Dairy का दूध पीने वालों को तगड़ा झटका, पढ़ें यह खबर

282
0

करनाल: खाने-पीने की चीजों से लेकर हर चीज महंगी हो गई है। इसी बीच अमूल और मदर डेयरी ने लोगों को तगड़ा झटका दिया है। दूध से काफी प्रोडक्ट बनते हैं। दूध बढ़ोतरी से उन प्रोडक्ट पर भी असर पड़ेगा। बता दें कि एक बार फिर से अमूल और मदर डेयरी ने दूध की कीमतों में इजाफा किया है। इन दोनों कंपनियों ने 2 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। ये नई कीमतें 17 अगस्त यानि आज से लागू हो गई है। जिसके बाद अब अमूल गोल्ड की कीमत 500 एमएल के लिए 31 रुपए, 500 एमएल के लिए अमूल ताजा 25 रुपए और 500 एमएल के लिए अमूल शक्ति 28 रुपए में बेचा जाएगा।

जानकारी के मुताबिक मदर डेयरी की भी फुल क्रीम दूध की कीमत बुधवार से 59 रुपए प्रति लीटर से बढ़कर 61 रुपए प्रति लीटर हो जाएगी। टोंड दूध की कीमत 51 रुपए और डबल टोंड दूर की कीमत 45 रुपए प्रति लीटर हो जाएगी। गाय के दूध की कीमत 53 रुपए प्रति लीटर कर दी गई है। पिछले साल की तुलना में पशुओं के चारे की कीमत लगभग 20% बढ़ी है। महिलाओं ने बताया कि पहले हम 4 से 5 लीटर दूध लेते थे मगर अब हमें 2 लीटर दूध से ही काम चलाना पड़ेगा। वहीं सरकार से मांग कर रही महिलाएं कि दूध के रेट कम किए जाएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here