फरीदाबाद (एकता): फरीदाबाद में दिल्ली के कंझावला जैसी घटना देखने को मिली। मीडिया सूत्रों के अनुसार एक बोलेरो चालक ने बुजुर्ग को टक्कर मारने के बाद 200 मीटर तक कार को घसीटा। इतना ही नहीं उसने कार को ब्रेक तक नहीं लगाई। जब बुजुर्ग नीचे गिरा तो चालक उसके ऊपर से पहिया उताकर फरार हो गया।
बुजुर्ग के बयान के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। जानकारी के मुताबिक घटना के समय बुजुर्ग अपनी दुकान बंदकर सड़क पर टहल रहा था। निरंकारी चौके के पास तेज रफ्तार से आ रही बोलेरो कार ने उन्हें टक्कर मार दी। उनका कपड़ा कार में फंस गया। जिसके चलते वह 200 मीटर तक घसीटते चले गए। गंभीर रूप से घायल हालत में लोगों ने उन्हें अस्पलात में भर्ती कराया गया। वहीं लोगोंका कहना है कि चालक ने ब्रेक की बजाय रेस पर पैर रख दिया था।







