Home Haryana Haryana Panchayat Election: जानिए कब होंगे पंचायत चुनाव, सरकार ने दी हरी...

Haryana Panchayat Election: जानिए कब होंगे पंचायत चुनाव, सरकार ने दी हरी झंडी

364
0

चंडीगढ़: हरियाणा में इस बार 71741 पदों पर चुनाव होने हैं। इनमें 6228 सरपंच, 62022 पंच, ब्लाक समिति के 30380 और जिला परिषद के 411 पदों पर चुनाव होना है। हरियाणा में पिछले डेढ़ साल से लंबित चल रहे पंचायत चुनाव को सितंबर माह में कराने के लिए राज्य सरकार ने हरी झंडी दे दी है। राज्यपाल की मंजूरी के बाद पंचायती राज विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा ने अधिसचूना जारी कर दी है।

अधिसूचना में हरियाणा राज्य चुनाव आयोग को कहा गया है कि 30 सितंबर तक प्रदेश में पंचायतों के चुनाव, पंचायत समितियों और जिला परिषदों के चुनाव करवाएं जाएं। केवल जिला कुरुक्षेत्र के खंड लाडवा की ग्राम पंचायत समालखा को छोड़ने को कहा गया है। इस बार हरियाणा में 23 ग्राम पंचायतें अधिक होंगी। पिछली बार कुल 6205 ग्राम पंचायतें थीं, जिनकी संख्या बढ़कर अब 6228 हो गई है। हालांकि, अभी तक सिसाय, बास को नगर पालिका से दोबारा से ग्राम पंचायत बनाने और हेली मंडी और पटौदी को नगर पालिका से नगर परिषद बनाने के लिए आसपास के 10 गांवों में इसमें शामिल करने का प्रस्ताव है। जल्द ही इनको लेकर भी फैसला होना है। मौजूदा आंकड़ों के मुताबिक हरियाणा में इस बार 71741 पदों पर चुनाव होने हैं। इनमें 6228 सरपंच, 62022 पंच, ब्लाक समिति के 30380 और जिला परिषद के 411 पदों पर चुनाव होना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here