कुरुक्षेत्र, 11 दिसंबर – अंतराष्ट्रीय गीता महोत्सव में आज मोक्षदा एकादशी है. इस अवसर पर आज अनेक कार्यक्रम रहेंगे. इस मौके पर हरियाणा प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सैनी आज 18000 बच्चों के गीता श्लोक उच्चारण पाठ थीम पार्क में शिरकत करेंगे.उनके साथ मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान केंद्रीय मंत्री शिवराज चौहान भी मौजूद रहेंगे। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर भी क्लोजिंग सेरेमनी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।







