रेवाड़ी: हरियाणा में रेप की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ऐसा ही एक ताजा मामला हरियाणा के रेवाड़ी में सामने आया है। जहां एक 24 साल की महिला के साथ रेप हुआ। बता दें कि आरोपी ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर वारदात को अंजाम दिया और फिर अश्लील फोटो खींच कर ब्लैकमेल कर पैसों की मांग की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक रेवाड़ी जिले के एक गांव की रहने वाली पीड़िता ने बताया कि आरोपी रवि से उसकी जान पहचान थी। आरोपी ने उसे धोखे से कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया। इसके बाद धारूहेड़ा बस स्टैंड के पास एक सुनसान जगह जाकर वारदात को अंजाम दिया। इतना ही नहीं वह ब्लैकमेल करने लगा। आरोपी ने महिला को धमकी भी दी कि पुलिस को बताने पर वह उसे जान से मार देगा। आखिरकार आरोपी की हरकतों से तंग आकर पीड़िता ने मंगलवार देर शाम थाना पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर तुरंत कार्रवाई की और आरोपी के खिलाफ धारा 328, 376, 384, 506, 509 के तहत केस दर्ज किया।







