Home Haryana पहाड़ों पर हुई भारी वर्षा से यमुना आई उफान पर, इन इलाकों...

पहाड़ों पर हुई भारी वर्षा से यमुना आई उफान पर, इन इलाकों में मंडराया खतरा

211
0

यमुनानगर (अकुंर कपूर): पहाड़ों पर हुई भारी बारिश के चलते यमुना उफान पर है। हरियाणा के यमुनानगर में स्थित हथिनी कुंड बैराज से 1 लाख 87 हजार क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया गया। यह पानी यमुना के साथ लगते हरियाणा व उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में बाढ़ का खतरा पैदा करने के बाद 48 घंटे बाद दिल्ली में जाकर बाढ़ के हालात पैदा करेगा। जिसको लेकर हरियाणा सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने उत्तर प्रदेश व दिल्ली को इसके लिए अलर्ट भेजा है। पहाड़ी इलाकों में कल रात से भारी वर्षा हो रही है। जिसके चलते यमुना उफान पर आ गई है।

जानकारी के मुताबिक वीरवार सुबह 6 बजे हथिनी कुंड बैराज पर 76795 क्यूसेक पानी रिकॉर्ड किया गया, जिसके बाद बैराज के गेट खोल दिए गए। उसके बाद 7 बजे पानी बढ़कर 1 लाख 34912 क्यूसेक हो गया। 8 बजे पानी की रफ्तार और बढ़ गई जब 1 लाख 82295 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज हुआ। इसके बाद 9:00 बजे यह पानी 1 लाख 87000 क्यूसेक पार कर गया। उन्होंने बताया कि यमुनानगर प्रशासन के साथ-साथ यमुना के साथ लगते प्रशासनिक अधिकारियों को भी ग्रुप में सूचनाएं भिजवा दी गई हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here