गुरुग्राम : चन्द्रिका ( TSN)- यूपी के मथुरा में हुए नेशनल गेम्स प्रतियोगिता में गुरुग्राम के जाबाज खिलाड़ियों ने परचम लहराते हुए 12 मेडल पर कब्जा जमाया है।ये प्रतियोगिता 11 मई को हुई थी।जीत के बाद विजेता खिलाड़ियों ने अपने कोच अमन के घर के बाहर ढोल नगाड़े के साथ जश्न मनाया और अपने कोच का फूल मलाओ से स्वागत किया।
कोच अमन की माने तो वह गुरुग्राम के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में कई सालों से बच्चो को फिटनेस ट्रेनिंग दे रहे है।अमन की माने तो पूरे देश से तकरीबन 250 खिलाड़ियों ने इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था जिसमे से उनके खिलाड़ियों ने 12 मेडल पर जीत हासिल की जिसमे से 5 गोल्ड,3 सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज मेडल शामिल है।बता दे की मथुरा में हुई इस नेशनल गेम्स में 100 मीटर से ले कर 10 किलोमीटर की दौड़ शामिल थी।अमन के पास 42 खिलाड़ी ट्रेनिंग करते है और वह चाहते है की उनके खिलाड़ी आगे भी हमेशा ऐसे ही मेडल जीत कर लाए। विजेता खिलाड़ियों की माने तो उन्होंने ये जो मेडल जीते है इसका सारा श्रेय वह अपने कोच और अपनी मेहनत को देने चाहते है।इस मेडल के लिए वह दिन में 4 से 5 घंटे अभ्यास करते थे।फिलहाल जहा एक और आज का युवा वर्ग वेस्टर्न कल्चर को फॉलो कर रहा है तो वही दूसरी और दिन में 6-6 घंटे का अभ्यास करते ये खिलाड़ी दूसरे युवाओं के लिए प्रेरणा स्त्रोत बने हुए है।







