Home Accident मौत बनकर घूमते डंपर दो भाइयों के बने काल, मौके पर मौत

मौत बनकर घूमते डंपर दो भाइयों के बने काल, मौके पर मौत

192
0

यमुनानगर (अकुंर कपूर): यमुनानगर में मौत बनकर घूमते डंपर लगातार हादसों का कारण बन रहे हैं। ताजा मामला यमुनानगर के सढौरा थाना क्षेत्र के गांव सरावां का है। जहां दो युवक जैसे ही घर का सामान लेकर वापस लौटने लगे इसी दौरान एक बेकाबू डंपर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। यह डंपर मृतक कमल को 400 मीटर तक टायर के नीचे ही घसीटता हुआ ले गया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

भारी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उन्होंने सड़क पर जाम लगाने के बाद डंपर को आग के हवाले कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया गया। लेकिन ग्रामीणों का कहना था कि इस इलाके में स्पीड ब्रेकर बनाए जाएं, मृतकों के परिजनों को 25-25 लाख की राशि दी जाए। वहीं ट्रक चालक के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here