Home Entertainment बॉलीवुड अभिनेता Hrithik Roshan अपनी गर्लफ्रेंड और दोनों बेटों के साथ निकले...

बॉलीवुड अभिनेता Hrithik Roshan अपनी गर्लफ्रेंड और दोनों बेटों के साथ निकले घूमने, फैंस ने दिया ये रिएक्शन

166
0

दिल्ली (एकता): बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन इंडस्ट्री के सफल एक्टर्स में से एक हैं। उन्‍होंने हिंदी जगत में कई सफल फिल्‍में दी और अपना एक अलग मुकाम हासिल किया। उनका फिल्‍मी करियर काफी अच्छा रहा। खास बात यह है कि ऋतिक रोशन को 6 बार फिल्‍मफेयर अवार्ड्स मिल चुका है। उन्‍हें भारत के सबसे हैंडसम सेलिब्रिटीज में से एक माना जाता है। वह एक पार्श्‍व गायक भी हैं। वे फिल्मों में हर तरह के रोल करने में माहिर हैं। इसके अलावा वे अपने डांस मूव्‍स में भी काफी अच्छे हैं।


उन्होंने फिल्म जगत के अलावा कई लोगों का दिल जीता है। हाल ही में ऋतिक रोशन और उनकी गर्लफ्रेंड सबा आजाद का रिश्ता काफी मजबूत हो रहा है। वह एक-दूसरे के साथ अक्सर देखे जाते हैं। वह अपनी गर्लफ्रेंड सबा आजाद पर काफी प्यार बरसाते हैं। वह किसी के सामने भी नहीं शर्माते। मीडिया सूत्रों के अनुसार हाल ही में एक बार फिर दोनों को एक साथ देखा गया। इस बार ऋतिक रोशन अपने दोनों बेटों और गर्लफ्रेंड सबा आजाद के साथ घूमने निकले। फैंस उनको देखकर काफी खुश हुए। उन्होंने अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दी। किसी ने कहा कि ‘परफेक्ट फैमिली’। चारों को एक फिल्म देखने के बाद थिएटर से बाहर निकलते हुए देखा गया। बता दें कि रोशन इंडस्ट्री और सबा आजाद को फंकी कपड़ों में देखा गया। इन कपड़ों में वह काफी कूल लग रहे थे।

अभिनेता ने नीले रंग की टी-शर्ट के ऊपर ग्रे रंग की हुडी पहनी हुई थी। सबा ने काले रंग का क्रॉप टॉप पहना हुआ था जिसमें वह काफी सुंदर दिख रही थी। गौरतलब है कि ऋतिक रोशन की फिल्म ‘फाइटर’ में अनिल कपूर और दीपिका पादुकोण भी हैं। इसके अलावा ऋतिक के पास ‘वॉर’ का सीक्वल है जो एक बड़ी ब्लॉकबस्टर थी। उनके पास पिता राकेश रोशन की ‘कृष 4’ भी है। काफी अपनी फिल्मों में काफी मेहनत से काम करते हैं। यहीं नहीं उनकी फिल्में काफी अच्छी भी चलती हैं। फैंस उनकी फिल्मों को काफी पसंद भी करते हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here