Home Crime कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने सलमान खान को फिर दी धमकी, बोले-...

कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने सलमान खान को फिर दी धमकी, बोले- माफी मांग ले वरना….

283
0

हरियाणा (एकता): पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में ​कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई सुर्खियों में चल रहे हैं। दिल्ली की​ तिहाड़ जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई का हाल ही में एक इंटरव्यू वायरल हो रहा है। बता दें कि इस इंटरव्यू में उसने कई खुलासे किए। उन्होंने सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बारे में भी कई बातें बोली। इसी बीच गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने एक बार फिर सलमान खान को धमकी दी। उसने कहा कि सलमान खान काले हिरण को मारने के मामले में हमारे समाज से माफी मांगे। वरना हम उनका घमंड तोड़कर रहेंगे। लॉरेंस ने कहा कि सलमान के खिलाफ उसके मन में काफी गुस्सा है। गैंगस्टर ने कहा कि राजस्थान के बीकानेर में हमारे समाज का मंदिर है, वह चाहते हैं कि वह वहां आकर मांफी मांगे। इतना ही नहीं उसने कहा कि सलमान खान ने उनके समाज के लोगों को पैसे भी ऑफर किए थे।

2018 से गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के निशाने पर हैं सलमान खान

2018 में पहली बार लॉरेंस बिश्नोई ने सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी थी। तब से लेकर वह आज तक गैंगस्टर के निशाने पर बने हुए हैं। बता दें कि सलमान खान 1998  के काले हिरण के शिकार मामले में फंसे थे। इससे पहले 2022 में एक चिट्ठी में उसने सलमान खान को धमकी दी थी।

लॉरेंस बिश्नोई बठिंडा की जेल में हैं बंद

बता दें कि लॉरेंस बिश्नोई 29 मई 2022 को पंजाब के मानसा के जवाहर के गांव के पास प्रसिद्ध पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की गोलियां मारकर हत्या कर दी। इस हत्या की जिम्मेदारी कनाडा में बैठे गोल्डी बराड़ ने ली थी। गोल्डी ने ही लॉरेंस के कहने पर ही सिद्धू की हत्या की साजिश रची।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here