Home Haryana Sonali Phogat Death: भाजपा के झंडे में लपेटा गया सोनाली का पार्थिव...

Sonali Phogat Death: भाजपा के झंडे में लपेटा गया सोनाली का पार्थिव शरीर, बेटी ने दी मुखाग्नि

378
0

हिसार: टिकटॉक स्टार और भाजपा नेता सोनाली फोगाट के पार्थिव शव को बेटी यशोधरा ने नम आंखों से मुखाग्नि दी। हालांकि उनके पार्थिव शरीर को भाजपा के झंडे में लपेटा गया। बता दें कि अंतिम दर्शनों के बाद जब हिसार के श्मशान घाट में ले जाया जा रहा था तो माहौल गमगीन बन गया था। हर किसी की आंखों में आंसू थे। इतना ही नहीं लोगों का दिल उस समय पसीजा जब सोनाली फोगाट की बेटी यशोधरा ने उनके पार्थिव शरीर को कंधा दिया। मां के शव को देख कर बेटी के आंसू थमने का नाम ही नहीं ले रहे थे। फार्म हाउस पर सोनाली के परिजनों के अलावा आसपास क्षेत्र से अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद थे। बता दें कि फार्म हाउस से ऋषि नगर स्थित श्मशान घाट में ले जाया गया था।

जानकारी के मुताबिक निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता भी अंतिम संस्कार में शामिल होने पहुंचे हैं। पूर्व विधायक कुलदीप बिश्नोई भी सोनाली फोगाट के अंतिम संस्कार में पहुंचे हैं।मुख्य मार्ग के बजाय फार्म हाउस से पीछे ढाणी के रास्ते से शव को शमशान घाट ले जाया गया। फतेहाबाद जिले की रतिया विधानसभा के विधायक दूड़ाराम भी पहुंचे। इसके अलावा पार्टी कार्यकर्ता व अन्य लोग यहां पहुंचे और उनकी अंतिम यात्रा में शामिल हुए।

जानिए कब हुई मौत

23 अगस्त को सुबह 8 बजे सोनाली फोगाट की मौत हुई थी। उनकी मौत ने पूरे प्रदेश को हौरान कर दिया था। तब से लेकर 25 अगस्त तक उनकी मौत की कहानी बदलती रही। कोई न कोई नए कारण बनते रहे। जब पोस्टमार्टम हुआ तो उनकी मौत की गुत्थी सुलझी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here