महेंद्रगढ़: हरियाणा में एक सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया है। जहां एक पति ने पत्नी को प्रेमी के साथ देख अपना आपा खो दिया और गुस्से में आकर दोनों को मौत के घाट उतार दिया। बता दें कि यह मामला महेंद्रगढ़ जिले के खंड अटेली में हुई। बताया जा रहा है कि एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को दूसरे व्यक्ति के साथ संदिग्ध परिस्थितियों में देखा तो उनकी कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। इस वारदात का पता तब चला जब उनकी चीख-पुकार लोगों ने सुनी। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को अस्पताल पहुंचाया। बता दें कि दोनों मृतक मध्य प्रदेश के रहने वाले थे। पुलिस ने आरोपी को अटेली से गिरफ्तार किया है। मृतकों की पहचान गोविंद और सुनीता के रूप में हुई है। मृतक गोबिंद शादीशुदा था जिसके दो बच्चे हैं। वहीं सुनीता और अखिलेश की कोई संतान नहीं थी। बताया जाता है कि गोबिन्द का अखिलेश की पत्नी के साथ अवैध संबंध थे।







