कुरुक्षेत्र (एकता): कुरुक्षेत्र के शाहबाद में एक दर्दनाक हादसा होने का मामला सामने आया है। जहां गुरुवार शाम स्कूटी सवार दो महिलाओं को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।
हादसा इतना भयानक था कि दोनों महिलाओं की ही मौके पर मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं आरोपी चालक बताया जा रहा है। शवों को एंबुलेंस के जरिए पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।







