Home Haryana हांसी में बस और डंपर की जोरदार भिड़ंत, करीब 20 यात्री घायल

हांसी में बस और डंपर की जोरदार भिड़ंत, करीब 20 यात्री घायल

19
0

हांसी-:हांसी में नेहरू कॉलेज के पास रविवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। बरवाला से हांसी की ओर आ रही एक निजी बस की डंपर से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार करीब 20 यात्रियों के घायल होने की सूचना है।टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद लोग तुरंत मदद के लिए घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को बस से बाहर निकालने में सहयोग किया।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को उपचार के लिए हांसी के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया,जहां उनका इलाज चल रहा है।प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, निजी बस बरवाला से सवारियां लेकर हांसी की तरफ आ रही थी। नेहरू कॉलेज के समीप पहुंचते ही बस की डंपर से टक्कर हो गई। हादसे के बाद कुछ समय के लिए सड़क पर यातायात प्रभावित रहा।पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात व्यवस्था को संभाला और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि दुर्घटना आखिर किन परिस्थितियों में हुई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here