Home Faridabad फरीदाबाद में कोहरे के साथ मौसम हुआ सर्द… ठंड में ठिठुरे...

फरीदाबाद में कोहरे के साथ मौसम हुआ सर्द… ठंड में ठिठुरे लोग

147
0
फरीदाबाद : चन्द्रिका ( TSN)- फरीदाबाद में  कोहरे के साथ ही मौसम में भी ठंडक दिखाई दी। सुबह-सुबह मैदानी इलाकों कोहरा था, लेकिन बाद में शीत लहर चलने के बाद शहरी  क्षेत्र में कोहरा खत्म हो गया, जबकि ग्रामीण इलाकों  में कोहरा रहा।
 ग्रामीण इलाकों में हालात ऐसे थे कि दूरदर्शिता कम रही। सुबह  6:00 बजे की बात की जाए तो तापमान उस समय 9 डिग्री सेल्सियस था। ठंड होने के कारण लोगों ने अलाव जलाकर राहत की सांस ली। वहीं वाहन चालकों ने  50 मीटर के दायरे  में लाईट चलाकर  वाहन चलाए ताकि  रास्ता नजर आ सके। गौरतलब है कि उत्तरभारत में कड़ाके की ठंड ने दस्तक दे दी है । इससे धुंध और कोहरा होने से लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है । वहीं प्रशासन की ओर से भी लोगों को संभलकर गाड़ी चलाने की हिदायत दी गई है ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here