Home Haryana अंबाला में बिजली विभाग के स्टोर में भीषण आग, कई घंटे की...

अंबाला में बिजली विभाग के स्टोर में भीषण आग, कई घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू

9
0

अंकुर कपूर, अंबाला। अंबाला शहर के बलदेव नगर इलाके में  शाम बिजली विभाग के स्टोर में अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें उठती देख इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

जानकारी के अनुसार, बलदेव नगर स्थित बिजली विभाग के स्टोर में शाम करीब पांच बजे अचानक आग लग गई। स्टोर से धुआं और आग की लपटें निकलने के बाद इसकी सूचना दमकल विभाग को करीब छह बजे दी गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं और स्टोर का गेट खोलकर आग बुझाने का अभियान शुरू किया।

आग काफी तेजी से फैल रही थी, जिसके चलते दमकल विभाग को कई गाड़ियां मौके पर बुलानी पड़ीं। दमकल कर्मियों ने लगातार पानी की बौछार कर आग को नियंत्रित किया। कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया।

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। वहीं, स्टोर में रखा कितना सामान आग की चपेट में आया और कुल कितने का नुकसान हुआ, इसका भी अभी आकलन नहीं किया गया है। आग की तीव्रता को देखते हुए स्टोर में काफी नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है।

दमकल विभाग के कर्मचारियों के अनुसार, आग पर काबू पा लिया गया है और अब घटनास्थल की जांच की जा रही है। विभाग आग लगने के वास्तविक कारणों का पता लगाने के साथ-साथ संपत्ति और सामान को हुए नुकसान का आकलन करेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here