रोहतक। पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय (पीजीआईएमएस) के ट्रॉमा सेंटर में कार्यरत एक ओटी टेक्नीशियन की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद अस्पताल प्रशासन और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया, जबकि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।







