हरियाणा ( TSN)- ‘हुड्डा साहब को लगता है कि उनके बिना कोई हरियाणा मे मुख्यमंत्री बन ही नहीं सकता, जो कि उनका अहंकार ही है’, कुछ इसी तरह के शब्दों के साथ सीएम मनोहर के OSD जवाहर यादव ने पूर्व सीएम हुड्डा पर तंज कसा है। दरअसल हुड्डा ने एक बयान दिया था, जिसमे उन्होने कहा था कि कांग्रेस की सरकार बनने के बाद 4 डिप्टी सीएम बनाए जांएगे। हुड्डा के इसी बयान पर OSD जवाहर यादव ने निशाना साधा ।
जवाहर यादव ने ये भी कहा कि, ‘हुड्डा ने जो डिप्टी सीएम बनाने में जाति को लेकर बयान दिया था, वे खुद ही उसके दबाव में आ गए और अपने बयान को वापिस लेना पड़ा’। आपको बता दें कि हुड्डा ने कहा कि ब्राहमण, पिछले, दलित और सामान्य वर्ग से एक एक डिप्टी सीएम बनाएंगे। तो वहीं जवाहर यादव ने इस पर चुटकी लेते हुए कहा कि जिन 80 प्रतिशत लोगों को उन्होने वंचित समझने की कोशिश की थी, अब वो उतना भी वंचित नहीं रहा। ये अपनी ताकत का एहसान करवाना जानता है। पार्टी के अंदर व बाहर भी हुडृडा को अपने बयान को लेकर विरोध झेलना पड़ा था। जिसके बाद वे दबाव में आए और उन्हें अपने बयान को वापिस लेना पड़ा था। जवाहर यादव ने ये भी कहा कि ‘हम 80 प्रतिशत लोगों की ताकत है यदि कोई हमें अपमानित करने का प्रयास करेगा तो हम डट कर उनका विरोध करेंगे’







