Home Crime ‘WhatsApp हसीना’ के जाल में फंसा व्यापारी, कॉल कर बनाई अश्लील वीडियो

‘WhatsApp हसीना’ के जाल में फंसा व्यापारी, कॉल कर बनाई अश्लील वीडियो

173
0

रेवाड़ी (अंकुर कपूर): हरियाणा के रेवाड़ी में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। बता दें कि एक व्यापारी  वॉट्सऐप हसीना के जाल में बुरा फंसा। शातिर लड़की ने पहले वॉट्सऐप पर वीडियो कॉल की और फिर अश्लील वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी देकर 6 लाख 36 हजार रुपए ठगे। जानकारी के मुताबिक रेवाड़ी के कस्बा धारूहेड़ा निवासी पीड़ित व्यापारी ने पुलिस को बताया कि इसी साल जुलाई में अनजान लड़की की वॉट्सऐप कॉल उसके नंबर पर आई।

इस कॉल को उसने नहीं उठाया। कुछ दिन पहले फिर से कॉल आनी शुरू हो गई, जब उसने कॉल उठाई तो लड़की ने उसकी वीडियो को एडिट कर अश्लील बना लिया। इसके बाद उसी नंबर से उसे कॉल कर ब्लैकमेल करना भी शुरू कर दिया। 13 दिसंबर को वीडियो डिलीट करने की एवज में पहली बार उससे पैसों की डिमांड की। इससे व्यापारी बुरी तरह घबरा गया। उसने लड़की द्वारा भेजे गए फोन नंबर पर 1 लाख 36 हजार रुपए भेज दिए, लेकिन इसके बाद फिर से कॉल की गई और कहा कि पैसे नहीं दिए तो सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर दिया जाएगा।

17 दिसंबर को व्यापारी के पास एक लड़के ने कॉल की और खुद को पुलिस अधिकारी बताया और कहा कि अगर पैसे नहीं दिए तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही वीडियो भी वायरल हो जाएगा। शातिर लड़के ने वीडियो डिलीट करने के बदले में बंटी महोर नाम के बैंक खाते में साढ़े 4 लाख रुपए डलवा लिए। इतने सारे रुपए देने के बाद भी शातिर गिरोह ने व्यापारी का पीछा नहीं छोड़ा और साढ़े 4 लाख की मांग की। व्यापारी ने पीछा छुड़ाने के चक्कर में 50 हजार रुपए संजू नाम के खाते में जमा करा दिए। 6 लाख 36 हजार देने के बाद भी गिरोह लगातार ब्लैकमेल करता रहा।

पीछे छुड़ाने के लिए 50 हजार और दिए इतने सारे रुपए देने के बाद भी शातिर गिरोह ने व्यापारी का पीछा नहीं छोड़ा और साढ़े 4 लाख की मांग की। व्यापारी ने पीछा छुड़ाने के चक्कर में 50 हजार रुपए संजू नाम के खाते में जमा करा दिए। 6 लाख 36 हजार देने के बाद भी गिरोह लगातार ब्लैकमेल करता रहा। बार-बार ब्लैकमेल कर पैसों की डिमांड करने पर व्यापारी ने सोमवार को साइबर थाना रेवाड़ी में शिकायत दी। साइबर थाना पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ धोखाधड़ी और रंगदारी मांगने का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस अब उन खातों की जांच कर रही है, जिनमें पैसे ट्रांसफर हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here