Home Haryana अपने मृ+तक कर्मचारी के परिवार को आर्थिक सहायता देने हरियाणा...

अपने मृ+तक कर्मचारी के परिवार को आर्थिक सहायता देने हरियाणा पहुंची मेयर.. बोली ये अरविन्द केजरीवाल के निर्देश

143
0
सोनीपत: चन्द्रिका ( TSN)- आम आदमी पार्टी नेत्री व दिल्ली मेयर शैली ओबेरॉय हरियाणा पहुंची। मेयर शैली दिल्ली नगर निगम में तैनात रहे सफाईकर्मी इंद्र सिंह के परिवार से मिलने खुद पहुंचीं हुई थीं। इतना ही नहीं उन्होंने परिवार को आर्थिक सहायता के तौर पर 14 लाख 38 हजार का चेक थमाया और मृ+तक के भाई को नगर निगम में ही पक्की नौकरी का नियुक्ति पत्र भी दे डाला।
ये आप राष्ट्रीय संयोजक अरविन्द केजरीवाल का ही परिवार 
दिल्ली मेयर शैली ओबेरॉय ने बताया कि हरियाणा के बेटे अरविंद केजरीवाल ने इंद्र के परिवार को अपना ही परिवार माना है और उन्हीं के निर्देशानुसार वे मृ+तक के परिवार को 14 लाख की सहायता राशि और बेटे को पक्की नौकरी के लिए नियुक्ति पत्र सौंपने आए हैं। शैली ओबेरॉय के साथ-साथ हरियाणा आप प्रदेशाध्यक्ष सुशील गुप्ता और दिल्ली डिप्टी मेयर आले मोहम्मद इक़बाल भी मौजूद रहे। गौरतलब है कि पिछ्ले दिनों आम आदमी पार्टी ने 10 दिवसीय बदलाव यात्रा के दौरान ‘इब हरियाणा के लाल नै, एक मौका केजरीवाल नै’ का नारा दिया और अब इस मौके पर अरविंद केजरीवाल ने भी हरियाणा की जनता की उम्मीदें और बढ़ा दी हैं। इस घटना के बाद पूरे हरियाणा में चारों ओर इसी बात की चर्चा हो रही है। लोग कह रहे हैं कि आख़िर हरियाणा के लाल केजरीवाल ने अपनी जिम्मेदारी निभा दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here