Home Faridabad गारमेंट कारोबारी ने दुकान में लगाई फांसी, सोशल मीडिया वीडियो में पत्नी...

गारमेंट कारोबारी ने दुकान में लगाई फांसी, सोशल मीडिया वीडियो में पत्नी और ससुराल पर लगाए गंभीर आरोप

3
0
Screenshot

फरीदाबाद,अनिल मंगला-:फरीदाबाद के बल्लभगढ़ स्थित सेक्टर-3 में एक 28 वर्षीय गारमेंट कारोबारी ने अपनी दुकान के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से पहले युवक ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें उसने अपनी पत्नी और ससुराल पक्ष पर मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।वायरल वीडियो की भी जांच की जा रही है।

मृतक की पहचान सेक्टर-3 हाउसिंग बोर्ड निवासी राहुल के रूप में हुई है। वह सेक्टर-3 में गारमेंट की दुकान संचालित करता था, जिसे उसने कुछ महीने पहले ही शुरू किया था। पुलिस के मुताबिक रविवार सुबह वह घर से निकलकर दुकान पहुंचा और कुछ समय बाद दुकान के अंदर फंदे से लटका मिला।परिजनों के अनुसार राहुल ने करीब दो साल पहले प्रेम विवाह किया था। उनका आरोप है कि शादी के बाद पति-पत्नी के बीच पारिवारिक विवाद बढ़ने लगे और राहुल मानसिक तनाव में रहने लगा। परिजनों का कहना है कि उसकी पत्नी उसे परिवार से अलग रहने का दबाव बनाती थी और इसी कारण वह अपने माता-पिता से दूर रहने लगा था।आत्महत्या से पहले इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए वीडियो में राहुल ने अपनी पत्नी, सास, ससुर और साली पर गंभीर आरोप लगाए। वीडियो में उसने दावा किया कि वह लंबे समय से मानसिक रूप से परेशान था, उसके साथ मारपीट की जाती थी और उसके खिलाफ झूठे मामले दर्ज कराए गए। उसने अपनी मौत के लिए पत्नी और ससुराल पक्ष को जिम्मेदार ठहराते हुए उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग भी की।पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की निष्पक्ष जांच की जा रही है। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो को भी जांच का हिस्सा बनाया गया है। अधिकारियों के अनुसार वीडियो में लगाए गए आरोपों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही की जा सकेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here