Home Haryana रिठौज गांव में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, शैलेश खटाना बने सोहना ब्लॉक...

रिठौज गांव में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, शैलेश खटाना बने सोहना ब्लॉक अध्यक्ष

4
0
Screenshot

अनुज पांचाल , गुरुग्राम। सोहना विधानसभा क्षेत्र के रिठौज गांव में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान हरियाणा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष जितेंद्र भारद्वाज का ग्रामीणों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं और पगड़ी पहनाकर भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की दिशा में बड़ा फैसला लेते हुए शैलेश खटाना को सोहना ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। लंबे समय से राजनीति में सक्रिय शैलेश खटाना इससे पहले इनेलो में विभिन्न पदों पर कार्य कर चुके हैं। कांग्रेस में शामिल होने के बाद उन्हें संगठन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई और पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।

नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष शैलेश खटाना ने कहा कि उनका मुख्य लक्ष्य बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करना और युवाओं को कांग्रेस की विचारधारा से जोड़ना रहेगा। उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को घर-घर तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य किया जाएगा। उन्होंने प्रदेश नेतृत्व को भरोसा दिलाया कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए वे पूरी ईमानदारी और मेहनत से काम करेंगे।

इस अवसर पर हरियाणा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष जितेंद्र भारद्वाज ने भाजपा सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लगातार जनता से जुड़े मुद्दों को उठाती रही है और आगे भी मजबूती से उठाती रहेगी। उन्होंने विभिन्न राजनीतिक मुद्दों के साथ-साथ राम मंदिर से जुड़े विषयों पर भी अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और पार्टी को जन-जन तक पहुंचाने का सामूहिक संकल्प लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here