Home Palwal पलवल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 201 किलो गांजा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

पलवल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 201 किलो गांजा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

3
0

पलवल,सुन्दर कुंडू-;हरियाणा के पलवल में अवैध नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एंटी नारकोटिक्स सेल को बड़ी सफलता मिली है।पुलिस ने कार्रवाई करते हुए करीब 201 किलोग्राम गांजा बरामद किया है,जिसकी अंतरराष्ट्रीय नहीं बल्कि स्थानीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 60 लाख रुपये बताई जा रही है।इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी उड़ीसा से गांजे की खेप लेकर राजस्थान की ओर जा रहे थे,लेकिन पलवल पुलिस ने उन्हें रास्ते में ही दबोच लिया। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर नशा तस्करी के पूरे नेटवर्क और इससे जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाने में लगी है।इस कार्रवाई की जानकारी एंटी नारकोटिक्स सेल के प्रभारी निरीक्षक विश्व गौरव ने दी।

पलवल एंटी नारकोटिक्स सेल की इस कार्रवाई को जिले में नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। पुलिस के अनुसार बरामद गांजा एक बड़े नेटवर्क का हिस्सा हो सकता है, जिसकी जांच विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखकर की जा रही है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा,ताकि यह पता लगाया जा सके कि खेप किसके कहने पर लाई जा रही थी और इसे किन लोगों तक पहुंचाया जाना था। पुलिस का कहना है कि नशा तस्करों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे अपराधों में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here