Home Haryana हरियाणा में मौसम ने बदली करवट, बादल छाने और हल्की बूंदाबांदी की...

हरियाणा में मौसम ने बदली करवट, बादल छाने और हल्की बूंदाबांदी की संभावना

19
0

रोहतक  | हरियाणा में मौसम का मिजाज बदलता नजर आ रहा है। प्रदेश में दिन के तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है और गर्मी ने फरवरी के अंत में ही अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। कई जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से काफी ऊपर दर्ज किया गया, जबकि हिसार प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा, जहां तापमान 32 डिग्री सेल्सियस से अधिक पहुंच गया।

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश के कई हिस्सों में बादल छाए रहने और कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 4 मार्च तक दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकते हैं, जिससे आने वाले दिनों में मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा।

प्रदेश में अधिकतम तापमान हिसार में 32.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से लगभग 6.3 डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट जरूर दर्ज की गई, लेकिन यह अभी भी सामान्य से ऊपर बना हुआ है। राज्य का औसत न्यूनतम तापमान सामान्य से करीब 2 डिग्री अधिक दर्ज किया गया।

अन्य शहरों की बात करें तो हिसार में न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस, करनाल में 11.7 डिग्री, चंडीगढ़ में 12.8 डिग्री और रोहतक में 12.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रात के तापमान में ज्यादा गिरावट न होने के कारण दिन के समय गर्मी का असर साफ महसूस किया जा रहा है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here