Home Palwal कांग्रेस की जिला स्तरीय बैठक पलवल में, संगठन विस्तार पर मंथन

कांग्रेस की जिला स्तरीय बैठक पलवल में, संगठन विस्तार पर मंथन

4
0

Palwal,13 September –पलवल कांग्रेस जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष नेत्रपाल अधाना के नेतृत्व में संगठन विस्तार को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने की रणनीति बनाई गई। इस अवसर पर पूर्व मंत्री करण दलाल, पृथला विधायक रघुवीर सिंह तेवतिया, हथीन विधायक इसराइल चौधरी, उदयभान के सुपुत्र देवेश कुमारमोहम्मद बिलाल सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

भाजपा सरकार व खेल राज्यमंत्री पर कसा तंज

बैठक के बाद प्रेसवार्ता के दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी नेता व पूर्व मंत्री करण दलाल ने भाजपा सरकार और खेल राज्यमंत्री गौरव गौतम पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हरियाणा में कानून मंत्रालय होता ही नहीं, लेकिन खेल राज्यमंत्री अपने आपको कानून मंत्री बताकर जनता को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि यमुना में हो रहा अवैध खनन भाजपा मंत्रियों की मिलीभगत से हो रहा है, जिससे किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है।दलाल ने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस सरकार को धोखे से हराया गया और कई विधानसभाओं से इस संबंध में शिकायतें भी दर्ज कराई गई हैं। जल्द ही वोट चोरी को लेकर बड़ा खुलासा होगा।

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष नेत्रपाल अधाना ने कहा कि संगठन सृजन अभियान के तहत जिले में बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी जाएगी। जल्द ही जिला कार्यकारिणी व मंडल स्तरीय कमेटियों का गठन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में अब कोई गुटबाजी नहीं है और सभी चारों विधानसभा क्षेत्रों के नेता व कार्यकर्ता एकजुट होकर संगठन को मजबूत कर रहे हैं।पूर्व मंत्री करण दलाल ने कहा कि भाजपा शासन में सभी वर्ग परेशान हैं और जनता भाजपा सरकार से छुटकारा चाहती है। बाढ़ जैसी स्थिति अवैध खनन और सरकार की लापरवाही का नतीजा है। सरकार किसानों को प्रति एकड़ 50 हजार रुपये मुआवजा, मकान और पशुओं का उचित मुआवजा दे।

वहीं, हथीन विधायक इसराइल चौधरी ने कहा कि हथीन क्षेत्र में सैम की समस्या गंभीर है। कई बार इसे विधानसभा में उठाने के बावजूद समाधान नहीं हो पाया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here