Home Haryana कबड्डी मैदान में उतरे केंद्रीय मंत्री, कांग्रेस को दिया करारा जवाब!

कबड्डी मैदान में उतरे केंद्रीय मंत्री, कांग्रेस को दिया करारा जवाब!

228
0

Palwal, 31 August-पलवल जिले के गांव मंढनाका में बलदेव छठ के उपलक्ष्य में विशाल कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने राहुल गांधी द्वारा मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी स्वर्गीय माता जी के लिए इस्तेमाल किए गए शब्दों की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि राजनीति में मतभेद हो सकते हैं लेकिन कांग्रेस अब गाली-गलौच की भाषा पर उतर आई है, जो बेहद निंदनीय है। गुर्जर ने कहा कि कांग्रेस लगातार हार देखकर बौखला गई है और इसका खामियाजा उसे पहले भी भुगतना पड़ा है और आगे भी भुगतना पड़ेगा।इस मौके पर पलवल से पूर्व विधायक दीपक मंगला, हथीन से पूर्व विधायक प्रवीण डागर और समाजसेवी दिनेश घरौट भी विशेष रूप से मौजूद रहे।

कबड्डी प्रतियोगिता को लेकर कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि खेल हमारे जीवन का अभिन्न अंग हैं। इसलिए न केवल इनका आयोजन जरूरी है बल्कि युवाओं को भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार की खेल नीतियों की बदौलत आज भारतीय खिलाड़ी दुनियाभर में देश का नाम रोशन कर रहे हैं।राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में गुर्जर ने मेजर ध्यानचंद को याद करते हुए कहा कि उन्होंने ओलंपिक में भारत को स्वर्ण पदक दिलाकर आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का काम किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खेलों के प्रति युवाओं का रुझान बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं।

गुर्जर ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा “खेलो इंडिया” और “फिट इंडिया” जैसे अभियानों से ग्रामीण और कस्बाई क्षेत्रों की प्रतिभाओं को सामने लाने में मदद मिल रही है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि दिन में कम से कम एक घंटा खेलों को जरूर दें ताकि शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक विकास हो सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here