Home Haryana जेपी नड्डा पहुंचे करनाल.. बोले संविधान के नाम पर झूठ परोसने...

जेपी नड्डा पहुंचे करनाल.. बोले संविधान के नाम पर झूठ परोसने वाली कांग्रेस दे रही धर्म के नाम पर आरक्षण

104
0
करनाल : चन्द्रिका ( TSN)- भाजपा  के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा रविवार  दोपहर करनाल के एक निजी पैलेस में आयोजित लोकसभा क्षेत्र के बुद्धिजीवी सम्मेलन में पहुंचे. जहां उन्होंने  भाजपा के लिए समर्थन मांगा। इस दौरान जेपी नड्डा ने केंद्र   सरकार की योजनाओं का नाम लेकर उनके जनता को हुए फायदे गिनवाए. वहीं विभिन्न योजनाओं के लिए पूर्व मुख्यमंत्री मनोहरलाल के साथ साथ मुख्यमंत्री नायब सैनी की भी जमकर तारीफ की । नड्डा ने कहा कि करनाल वालों के तो दोनों हाथों में लड्डू है।विपक्ष पर आरोपों की झड़ी लगाते हुए जेपी नड्डा ने कहा कि कांग्रेस बेरोजगारी का बहुत प्रचार करती है लेकिन सच्चाई ये है कि युवा नही बल्कि विपक्ष बेरोजगार हुआ है ।
भाजपा  राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि हमारी सरकार में आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के लिए इतने काम हुए हैं, इतने एम्स बन रहे , रेल लाइने बिछ रही , हाइवे बन रहे तो कहीं न कहीं रोजगार तो पैदा हुआ है। विपक्ष  के परिवारवाद पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि इनको सिर्फ अपने पत्नी बच्चों से मतलब है आप से कोई लेना देना नही है। उन्होंने आम आदमी पार्टी के सयोंजक एवं मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल पर भी जमकर निशाना साधा । जेपी नड्डा ने कहा कि चुनाव की दृष्टि से करनाल में मनोहर लाल और नायब सिंह सैनी  दोनों बड़े भारी मार्जिन से विजयी हो और दोनों सीटें आप जिताकर इनको भेजें । उन्होंने कहा कि पिछले 10 साल में भारत की राजनीति में बहुत कुछ बदल गया और बहुत कुछ हम सब लोगों को देखने का भी सौभाग्य मिला है। यहां पार्टी को खड़ा करने में चार-पांच  पीढ़ियां लग गई।इस मौके पर मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि  पूर्व मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने हरियाणा में गुड गवर्नेंस का एक नया अध्याय लिखने का काम किया है।  लोगों से हर व्यक्ति की एक ही आवाज आ रही है कि 2019 के चुनाव में यह लोकसभा पूरे देश में नंबर दो पर आई थी परंतु अब 2024 के चुनाव के अंदर 4 जून को जब रिजल्ट आएगा तो यह लोकसभा देश मे नंबर एक के ऊपर जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here