Home Crime टोहाना में डायल 112 पुलिस की सतर्कता से बची व्यक्ति की जान,...

टोहाना में डायल 112 पुलिस की सतर्कता से बची व्यक्ति की जान, परिजनों ने जताया आभार

306
0

टोहाना | शहर में डायल 112 की पुलिस टीम ने अपनी मुस्तैदी और तत्परता का परिचय देते हुए एक व्यक्ति की जान बचाई। जींद जिले के खरड़वाल गांव निवासी खुशियां राम टोहाना की भाखड़ा नहर में पानी पीते समय अचानक फिसलकर गिर गए थे। जैसे ही इस घटना की सूचना डायल 112 कंट्रोल रूम को मिली, पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई।

हेड कांस्टेबल रमेश कुमार के नेतृत्व में टीम ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और रस्सी की मदद से खुशियां राम को सुरक्षित नहर से बाहर निकाल लिया। घटना के बाद उनके परिजन भावुक हो उठे और फतेहाबाद पुलिस का तहे दिल से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पुलिस और भगवान की कृपा से ही उनके परिवार का सदस्य सुरक्षित वापस लौट पाया।

परिजनों का कहना था कि देर रात तक खुशियां राम के घर न लौटने पर वे चिंतित होकर उन्हें ढूंढ रहे थे। ऐसे में पुलिस की त्वरित कार्रवाई से उन्हें सकुशल पाकर राहत मिली।

शहर थाना प्रभारी प्रहलाद सिंह ने जानकारी दी कि पुलिस आमजन की सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर है और डायल 112 टीम की यह कार्रवाई इसका प्रमाण है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here