अंबाला | अंबाला कैंट के कलहरहेड़ी गांव में एक दर्दनाक हादसे में घास काटने गई महिला की करंट लगने से मौत हो गई। मृतका की पहचान 50 वर्षीय नैब कौर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह एक अन्य महिला के साथ अपने पशुओं के लिए चारा लेने खेत में गई थी, जहां करंटयुक्त फेंसिंग तार की चपेट में आ गई।
जानकारी के मुताबिक, खेत के मालिक ने नीलगायों से फसल बचाने के लिए फेंसिंग की थी, जिसमें बिजली का करंट छोड़ा गया था। इसी तार को छूने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है और ग्रामीणों ने मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है। परिजनों ने भी पुलिस से दोषी के खिलाफ सख्त कदम उठाने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जा रही है और मामले की जांच जारी है।







