करनाल, 27 मार्च-हरियाणा के करनाल व झज्जर जिले की स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मिलीजुली कार्यवाही करते हुए उत्तर प्रदेश के शामली के पास जलालाबाद स्त्तिथ दिव्य अस्पताल में के भ्रूण लिंग जांच करते तीन आरोपियों को काबू किया है। हैरान कर देने वाली बात यह है कि अस्पताल में कार्यरत एक टेक्नीशियन द्वारा अल्ट्रासाउंड मशीन को ऑपरेट किया जा रहा था। मौके पर से ना तो अस्पताल में कोई डॉक्टर मौजूद मिला और ना ही कोई संचालक। आरोपी 35 हजार रुपये में भ्रूण जांच करते थे, जिनसे 27 हजार रुपये बरामद किए जा चुके हैं। विभाग की टीम ने तीनों आरोपियों को स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया है। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया है।
करनाल का अमित अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए बनाता था सम्पर्क:
स्वास्थ्य विभाग की डिप्टी सीएमओ डॉ. शीनू चौधरी ने बताया कि झज्जर जिले की स्वास्थ्य विभाग की टीम को भ्रूण लिंग जांच का इनपुट मिला था जिसमे करनाल स्त्तिथ जी डी शर्मा अस्पताल के ब्लड बैंक में कार्यरत अमित दलाल जो अल्ट्रासाउंड करवाता है। अमित के संपर्क में यूपी एक अन्य व्यक्ति रजनीश भी था। अमित दलाल हमारे द्वार भेजे गए सदस्य जिसका अल्ट्रासाउंड होना था के सम्पर्क में था। आज सुबह अमित उनको लेकर यूपी के बड़ौली पहुंचा फिर 2 धंटे बाद उसे लेकर शामली के पास जलालाबाद स्त्तिथ दिव्य अस्पताल में पहुंचा। अस्पताल में कार्यरत एक टेक्नीशियन द्वारा अल्ट्रासाउंड करते हुए प्रेग्नेंट लेडी को गर्व में लड़का बताया। जिसके बाद हमारी टीम ने मौके पर कार्यवाही करते हुए रंगे हाथों उसको पकड़ लिया। मोके पर से टीम द्वारा 35 हजार में से से 27 हजार रुपये भी बरामद कर लिए।
अस्पताल के संचालक के खिलाफ भी होगी जांच:
डिप्टी सिविल सर्जन शीनू चौधरी ने बताया कि अस्पताल में हमे कोई डॉक्टर या अस्पताल का संचालक नही मिला। एक टेक्नीशियन द्वारा अवैध रूप से अल्ट्रासाउंड की मशीन को ऑपरेट किया जा रहा था जो कि नियम विरुद्ध है। अस्पताल में मरीज की कोई एंट्री नही मिली और ना कि कोई फार्म भरवाया गया। उन्होंने बताया कि अल्ट्रासाउंड की मशीन को सील कर दिया गया है और तीन लोग अमित दलाल,अमित का साथी रजनीश और अस्पताल के टेक्नीशियन के खिलाफ स्थानीय पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि इस मामले अस्पताल के संचालक के खिलाफ भी जांच होगी क्योंकि अस्पताल में एक टेक्नीशियन द्वारा अवैध तरीके से अल्ट्रासाउंड किया जा रहा था।
मुख्य आरोपी दिव्य अस्पताल में करता है काम:
डिप्टी सीएमओ ने बताया कि मुख्य आरोपी यूपी के जलालाबाद के दिव्य प्राइवेट अस्पताल में टेक्नीशियन के पद पर कार्य करता है और गर्भवती महिलाओं का अल्ट्रासाउंड करता है, अमित ओर रजनीश इस अवैध कारोबार में बीच की कड़ी है जो गर्वतियों के अल्ट्रासाउंड के लिए संपर्क करते है। इस मामले में और कितने लोग शामिल हैं। इस बारे में पुलिस जांच करेगी।
प्रदेश में लिंगानुपात में लगातार सुधार के लिए कार्यवाही रहेगी जारी:
डॉ शीनू चौधरी ने बताया कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत लगातार छापामार कार्यवाही जारी रहेगी। आज भी प्रदेश के दो जिलों से स्वास्थ्य विभाग की 15 लोगो की टीम द्वारा लगातार 12 घण्टे की कार्यवाही कर एक बड़ी सफलता हासिल की है।एक ओर अवैध रूप से चल रहे भ्रूण लिंग जांच के गिरोह का भंडा फोड़ किया है।निश्चित ही इस प्रकार की रेड से बेटी बचाओ अभियान को बढ़ावा मिलेगा।







