Home Ambala फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर लोगों से की ठगी…अम्बाला पुलिस ने किया गिरफ्तार

फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर लोगों से की ठगी…अम्बाला पुलिस ने किया गिरफ्तार

120
0
अम्बाला, 27 मार्च-हरियाणा के अंबाला में वीरवार को एक फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस अब उसको कोर्ट में पेश करेगी। वहां से उसकी डिमांड ली जाएगी। पुलिस के अनुसार आरोपी लोगों को पुलिस की धमकी देकर अवैध वसूली करता था। एक व्यक्ति की शिकायत पर यह पूरा मामला दर्ज किया गया है।
SHO बलकार सिंह ने बताया कि कल हमारे पास एक व्यक्ति ने आकर एक पुलिस वाले के बारे में बताया कि पुलिस वाले ने केस से नाम निकालने के नाम पर उससे पैसे मांगे। शक होने पर वह थाने पहुंच गए और शिकायत दर्ज कराई है। जिसके बाद हरकत में आई पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वीरवार को उसे दो सड़क थाना मुलाना से गिरफ्तार कर लिया। अब उसे अदालत में पेश किया जाएगा। SHO बलकार सिंह ने बताया कि आरोपी पूर्व में टाटा मोटर्स में बतौर मैनेजर काम करता था। जिसके बाद वह इस काम में पड़ गया। उसके बाद वह पुलिस का अधिकारी बन लोगों को ठगने का काम करने लगा। SHO बलकार सिंह ने बताया कि फर्जी इंस्पेक्टर की हिस्ट्री खंगालने के लिए कोर्ट से उसे रिमांड पर लिया जाएगा। पूछताछ के आधार पर उसके ठगी के केसों का खुलासा हो सकता है। लगभग वह दो वर्षों से यह काम कर रहा था। आरोपी प्रेमचंद्र पुलिस का आईडी कार्ड लेकर चलता था। अक्सर लोगों ने उसको आईडी कार्ड के साथ घूमता देखा है। पुलिस को मिली शिकायत में भी आईडी कार्ड का जिक्र है। इसपर बोलते हुए SHO ने कहा कि अब इसकी भी जांच की जाएगी कि इसने अपना जाली आईडी कार्ड कहां से और कैसे बनाया। क्या इसका कोई अन्य साथी भी है। इस एंगल पर भी जांच शुरू करा दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here