Home Haryana संयुक्त किसान मोर्चा ने प्रदेश सरकार को दिया एक महीने का अल्टीमेटम

संयुक्त किसान मोर्चा ने प्रदेश सरकार को दिया एक महीने का अल्टीमेटम

160
0
कुरुक्षेत्र, 20 मार्च-आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल, पंजाब के सीएम भगवंत मान और केंद्र सरकार के खिलाफ किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। सीएम नायब सैनी के प्रतिनिधि कैलाश सैनी को किसान नेताओं ने ज्ञापन दिया। किसानों ने उनसे नवंबर में मीटिंग करवाने की बात पर घेरा तो उन्होंने कहा कि सीएम की जानकारी में मामला डाल गया है। इस ज्ञापन पर कहा कि वे आज ही सीएम हाउस में उनकी बात रखेंगे। हालांकि अभी विधानसभा की कार्रवाई चल रही है। इस पर किसानों ने ज्ञापन में कृषि विपणन कानून को विधानसभा में रद्द करने की मांग रखी। साथ ही चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो SKM बड़ा निर्णय लेगा।
इसके बाद किसानों ने सड़क पर पंजाब और केंद्र सरकार का पुतला फूंका।
भाकियू (टिकैत) के अध्यक्ष रतन मान ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि पंजाब के किसान हमारे साथी है। वे हमसे अलग नहीं है। वे कोई भी फैसला लेंगे उसे हरियाणा में लागू किया जाएगा। आज हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी के निवास स्थान सेक्टर 3 में ज्ञापन देने आए थे, मगर प्रशासन ने उनको कार्यालय तक भी जाने नहीं दिया। रास्ते में ही बैरिकेडिंग कर दी गई। इसका भी मुंहतोड़ जवाब जरूर देंगे। अब हमने अपनी मांगों के समर्थन में सरकार को एक महीने का समय दिया है। अगर सरकार उनकी मांगे नहीं मानती तो SKM बड़ा निर्णय लेगा। इसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here