Home Accident ट्रेन की चपेट में आने से पिता पुत्र की गई जान..आठ साल...

ट्रेन की चपेट में आने से पिता पुत्र की गई जान..आठ साल के बच्चे को बचाने के लिए गया था पिता

169
0
सोनीपत, 17 मार्च – सोनीपत में कल देर श्याम एक पिता पुत्र की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत ने इलाके में सनसनी फैला दी, यह हादसा सोनीपत की ईदगाह कॉलोनी के समीप दिल्ली अंबाला ट्रैक पर घटा, जब अपने आठ साल के मासूम को ट्रैक पर लेने गया पिता बेटे समेत ट्रैन की चपेट में आ गया और दोनो की मौत हो गई, हादसे की सूचना मिलने के बाद जीआरपी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भिजवाया और हादसे की जांच में जुट गई।
सोनीपत के ईदगाह के समीप दिल्ली अंबाला ट्रैक पर हुआ हादसा
मिली जानकारी के अनुसार सोनीपत की ईदगाह कॉलोनी के रहने वाले मेहरबान उम्र 36 साल के युवक का आठ साल का बेटा सूफियान मानसिक तौर पर बीमार था , और सूफियान बिन बताए कल देर श्याम रेलवे ट्रैक पर पहुंच गया, और उसे ट्रैक से लेने मेहरबान वहां पहुंचा तो उसने देखा कि एक ट्रेन तेज गति से आ रही है और सूफियान ट्रैक पर खड़ा है और उसे बचाने के लिए मेरहबान ट्रैक पर आ गया और दोनो ट्रेन की चपेट में आ गए और दोनो की मौके पर मौत हो गई और जब यह खबर ईदगाह कॉलोनी में पहुंची तो वहां मातम का माहौल पसर गया, और पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, और परिजनों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।
जीआरपी थाना में तैनात हेड कांस्टेबल विकास ने बताया कि हमें सूचना मिली थी कि दादर एक्सप्रेस की चपेट में आने से पिता पुत्र सूफियान और मेहरबान की मौत हुई है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया गया था, बेटा सूफियान मानसिक तौर पर बीमार था और उसका पिता मेहरबान उसे लेने गया था , आज दोनों का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here