Home Haryana बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत, आज से सरचार्ज माफी योजना लागू

बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत, आज से सरचार्ज माफी योजना लागू

181
0

हरियाणा  | हरियाणा के बिजली उपभोक्ताओं के लिए एक राहतभरी खबर सामने आई है। राज्य सरकार ने आज से सरचार्ज माफी योजना लागू कर दी है, जिससे लाखों उपभोक्ताओं को फायदा मिलने की उम्मीद है।

यह योजना ग्रामीण और शहरी इलाकों के सभी निजी उपभोक्ताओं, कृषि उपभोक्ताओं, सरकारी विभागों, नगर पालिकाओं, ग्राम पंचायतों, राज्य सरकार से जुड़ी सार्वजनिक सेवाओं, औद्योगिक इकाइयों और अन्य श्रेणियों के कनेक्टेड व डिस्कनेक्टेड उपभोक्ताओं पर लागू होगी।

सरचार्ज माफी योजना उन सभी उपभोक्ताओं पर वैध मानी जाएगी जो 31 अगस्त 2024 तक बिजली निगम के डिफॉल्टर रह चुके हैं और आज भी बकाया राशि नहीं चुकाई है।

बिजली निगम के प्रबंध निदेशक के अनुसार, अगर उपभोक्ता एकमुश्त बकाया राशि का भुगतान करते हैं तो उन्हें मूल राशि पर 10 प्रतिशत की छूट मिलेगी, साथ ही पूरा सरचार्ज पूरी तरह से माफ कर दिया जाएगा। यह कदम राज्य सरकार की उपभोक्ता हितैषी नीति की दिशा में एक और अहम पहल माना जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here