Home Sonipat ट्रेन में यात्रियों के साथ लूट पाट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश

ट्रेन में यात्रियों के साथ लूट पाट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश

133
0
सोनीपत, 17 मार्च  —सोनीपत की रेलवे पुलिस ने ट्रेन में यात्रियों के साथ मारपीट कर लूटपाट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है और तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार आरोपी संदीप ,मोहित,निखिल सोनीपत के रहने वाले हैं।आरोपियों के पास से 2 हजार रुपए बरामद किए गए हैं।पुलिस आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लगी ताकि अन्य वारदातों का खुलासा हो सके।
अमरपाली एक्सप्रेस में यात्रियों के साथ मारपीट कर की थी लूटपाट
बता दें कि 16 तारीख को पुलिस को सूचना मिली थी कि अमरपाली एक्सप्रेस में यात्रियों के साथ मारपीट कर लूट की वारदात को अंजाम दिया गया है। इसके बाद सोनीपत रेलवे पुलिस द्वारा एक मुकदमा दर्ज किया गया और मामले में छानबीन शुरू कर दी गई थी।मामले में कार्यवाही करते हुए रेलवे पुलिस ने सोनीपत के रहने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं।गिरफ्तार आरोपी संदीप, मोहित और निखिल सोनीपत के रहने वाले हैं।इन तीनों ने ही अमरपाली एक्सप्रेस में यात्रियों के साथ मारपीट कर लूटपाट की थी। पुलिस ने आरोपियों के पास से पैसे भी बरामद किए हैं और एक तेज धारा तैयार किया है।
मामले में जानकारी देते हुए जांच अधिकारी महावीर सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि ट्रेन में यात्रियों के साथ मारपीट कर लूटपाट की गई है। मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।आरोपियों ने पुलिस के सामने गिरफ्तारी के बाद कबूल किया हैं है कि उन्होंने ही यात्रियों के साथ मारपीट कर  लूटपाट की थी। आरोपियों के पास से नगदी और हथियार बरामद किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here