सोनीपत,4 मार्च — हरियाणा बोर्ड की परीक्षाओं में नकल मामले में अब हरियाणा पुलिस और जिला प्रशासन एक्शन मोड़ में नजर आ रहे हैं.कल सोनीपत के बरोदा गांव के सरकारी स्कूल के मैदान से परीक्षा के दौरान 7 अभिभावकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है,जोकि नकल करवाने के लिए पहुंचे थे.
सोनीपत में नकल करवाने वालों पर पुलिस का शिकंजा
बता दें कि मुख्यमंत्री ने नकल रहित परीक्षा करवाने के लिए कोताही बरतने वाले अधिकारियों को सस्पेंड किया और अब जिला प्रशासन भी लगातार एक्शन मोड़ में नजर आ रहा है.सोनीपत में जिला उपायुक्त के साथ सभी जिला अधिकारियों का एक्शन देखने को मिल रहा है.परीक्षा के केंद्रों के बाहर पुलिस बल तैनात है, और कल हुई परीक्षा में तो बरोदा गांव के खेल मैदान से सात अभिभावकों को पुलिस के नकल के आरोप और धारा 163 की अवेहलना के आरोप में धर दबोचने में कामयाबी हासिल की और सीधा संदेश दिया कि मुख्यमंत्री के आदेशों की पालना होगी और नकल रहित परीक्षा करवाई जाएगी।
पुलिस ने 7 अभिभावकों को बरोदा स्कूल से किया गिरफ्तार
जिला उपायुक्त मनोज कुमार ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर जिला प्रशासन के अधिकारियों ने दौरा किया.केवल बरोदा से नकल की सूचना आई और वहां से 7 नकल करवाने वालों को गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जा रही है, तो मनोज कुमार ने सभी आमजन से नकल रहित परीक्षा करवाने की अपील भी की।इस मामले की जानकारी देते हुए एसीपी ऋषिकांत ने बताया कि हरियाणा पुलिस लगातार नकल रहित परीक्षा करवाने के मुस्तैद है और बरोदा गांव के सरकारी स्कूल के खेल मैदान से 7 लोगों को नकल करवाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. आगामी कार्रवाई की जा रही है. पुलिस की तैनाती हर परीक्षा केंद्र पर की गई है ताकि नकल रहित परीक्षा करवाई जाए।







