Home Haryana टिड्डी से खराब फसलों के लिए 81 करोड़ रुपए की राशि जारी:...

टिड्डी से खराब फसलों के लिए 81 करोड़ रुपए की राशि जारी: जेपी दलाल (Watch Video)

186
0

भिवानी (अंकुर कपूर): कृषि एवं पशुपालन मंत्री जेपी दलाल ने आज लोहारू हलके के दो दर्जन से अधिक गांवों का दौरा किया और लोगों की समस्याएं सुनी। कृषि एवं पशुपालन मंत्री जेपी दलाल ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि आज से डेढ़ वर्ष पहले किसानों की ग्वार, बाजरा, मूंग की फसल टीडी हमले से चौपट हो गई थी उसके नुकसान की भरपाई के लिए भिवानी जिले के लिए 81 करोड़ रुपए जारी किए हैं। जिसके लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल का आभार प्रकट करता हूं कि किसानों के हित में जोखिम है। उसकी समय- समय पर भरपाई करते रहते हैं।

इस राशि में 34 करोड़ रुपये तोशाम हलके के लिए हैं और बाकी की राशि लोहारू हलके के लिए है। उन्होंने बताया कि ये राशि किसानों के आंसू पोंछने के लिए काम आएगी जिससे किसानों के फसलों के नुकसान की भरपाई होगी। उन्होंने बताया कि पहली बार प्रदेश में किसान हितैषी सरकार आई है जो समय-समय पर उनकी फसलों के खराबे का मुआवजा देती है बीमा क्लेम देती है। किसान की फसलों के लिए पानी का समाधान करती है और फसलों के भाव अच्छे देती है। उन्होंने बताया कि गिगनाऊ में इंडो इजराइल केन्द्र लगभग बनकर तैयार हो गया है जल्दी ही किसानों को मन पसंद पौध तैयार मिलगी और किसान इस प्रोजेक्ट से काफी उत्साहित हैं।

उन्होंने बताया कि बाढड़़ा में किसानों की रूकी हुई मुआवजा राशि वितरण करने के आदेश दे दिए हैं। ये सब चुनावों की वजह से लेट था अब जल्द ही वितरण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि बाढड़़ा में नगरपालिका भंग करने के लिए धरने पर बैठे लोगों को धरना मैंने समाप्त करवाया था और कहा था कि 2 दिसबंर को जनमत संग्रह करवाया जाएगा जिसके पद्वा में जनमत संग्रह का परिणाम आएगा सरकार उसी के आधार पर निर्णय लेगी। उन्होंने कहा कि कल तोशाम हलके को सरकार की ओर बहुत बड़ा तोहफा मिलने जा रहा है 30 करोड़ की लागत से जुई कनाल नहर की रिमोडलिंग करवाई जाएगी। उन्होंने बताया कि गांव लोहानी में बहुत बड़ा जलाशय बनाया जाएगा जो जल के संचय के काम आएगा जिसका मैं कल कार्य शुरू करूंगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here