Home Ambala अम्बाला में हल्की बरसात से बढ़ी सर्दी… छाया रहा कोहरा, लोगों की...

अम्बाला में हल्की बरसात से बढ़ी सर्दी… छाया रहा कोहरा, लोगों की बढ़ी मुश्किलें

131
0
अम्बाला,16 जनवरी –अम्बाला में ठंड से तापमान में गिरावट आई है.कोहरे से ठण्ड बढ़ गई हैं.अम्बाला में हल्की बरसात के कारण सर्दी और भी बढ़ गई ! कुछ दूरी पर जहाँ धुंध छायी रही. जिस कारण वाहनो की रफ्तार भी कम हो गई और लोगो को भी मुश्किल हो रही हैं !
 लोगो का कहना हैं कि बहुत साल पहले मौसम समय के अनुसार होता था लेकिन अब मौसम का कुछ समझ नहीं आ रहा हैं कि क्या मौसम चल रहा हैं.कभी ठण्ड तो अचानक से धूप आ जाती हैं और अब धुंध के साथ बरसात की बुंदे भी पड़ रही हैं, तो समझ नहीं आ रहा कि इसे ओस की बुंदे समझें या बरसात की. सैर करने वाले  लोगो का कहना हैं कि कल शाम को अचानक ही घनी धुंध आ गई थी,लेकिन अब समझ नहीं पा रहे हैं कि ये धुंध हैं या बरसात !यही हाल ऑटो चालको का हैं उनका कहना हैं कि ठण्ड बहुत ज्यादा हैं जिस कारण काम भी नहीं हो पा रहा हैं.कोहरे के कारण काफी परेशानी भी हो रही हैं !

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here