Home Haryana पत्रकार मुकेश चंद्राकर की ह.त्या मामले को लेकर गुरुग्राम के पत्रकारों...

पत्रकार मुकेश चंद्राकर की ह.त्या मामले को लेकर गुरुग्राम के पत्रकारों ने काली पट्टी बांधकर किया रोष प्रकट

125
0
गुरुग्राम, 7 जनवरी –छत्तीसगढ़ के पत्रकार मुकेश चंद्राकर की ह.त्या मामले को लेकर देश लगातार रोष बढ़ता जा रहा है।  गुरुग्राम के पत्रकारों ने भी एकत्रित होकर काली पट्टी बांधकर रोष प्रकट किया और लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ को धराशायी होने से बचाने के लिए पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपील की। इस अवसर पर जिला उपायुक्त अजय कुमार ने भी गुरुग्राम के पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आश्वासन दिया।
बता दें कि छत्तीसगढ़ के पत्रकार मुकेश चंद्राकर की ह.त्या मामले में मुख्य अभियुक्त सुरेश चंद्राकर को  विशेष जांच दल के द्वारा हैदराबाद से गिरफ़्तार कर लिया गया है। पत्रकार मुकेश चंद्राकर की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि लीवर चार टुकड़ों में बंट मिला था, उसकी पांच पसलियां और गर्दन की हड्डी टूटी मिली है। आपको बता दें की युवा पत्रकार मुकेश चंद्राकर 120 करोड़ के घोटाले की पोल खोल दी थी।  जिसकी कीमत उसे अपनी जान गंवा कर चुकानी पड़ी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here