पलवल, 7 जनवरी -हरियाणा के खेल राज्यमंत्री गौरव गौतम ने आम आदमी और कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते है. उन्होंने कहा कि इस बार दिल्ली में परिवर्तन तय है और निश्चित रूप से दिल्ली में पूर्ण बहुमत से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी।उन्होंने आरोप लगाया कि लोकसभा चुनाव में भ्रष्टाचार और लूट के लिए ही कांग्रेस और आम आदमी पार्टी का हरियाणा में गठबंधन हुआ था।
गौरव गौतम ने कहा कि इस बार निश्चित रूप से दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की पूर्ण बहुमत से सरकार बनेगा। क्योंकि दिल्ली के लोगों का भरोसा और विश्वास लगातार देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ बढ़ता जा रहा है। जिससे साफ जाहिर हो रहा है कि इस बार दिल्ली में परिवर्तन तय है। बता दें कि चुनाव आयोग ने दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर तारीखों का ऐलान कर दिया है दिल्ली में पांच फरवरी को विधानसभा के चुनाव हैं और 8 तारीख को मतगणना होगी जिसके चलते नेताओं का बयानबाजी का दौर भी शुरू हो चुका है।







