Home Haryana खीरे की खेती ने बदली किसान की किस्मत…विदेश ना जाकर अपने देश...

खीरे की खेती ने बदली किसान की किस्मत…विदेश ना जाकर अपने देश में नेट हाउस की खेती करने की दी सलाह

150
0
करनाल, 6 दिसंबर -देश के युवा आजकल भारी भरकम राशि खर्च कर रोजगार के लिए विदेशों में जा रहे है, जिसमे ज्यादा तर किसान परिवारों के लोग है। वहां जाकर भी उन्हें अच्छा काम नही मिल पाता है।लेकिन अगर आप किसान परिवार से है आप के पास अपनी जमीन है तो यह खबर आप के लिए वरदान साबित हो सकती है।
कनाडा में काम की कमी की वजह से  अपने वतन लौटा था  किसान 
करनाल के इंद्री हल्के में छपरियों गांव के रहने वाले हाकम सिंह युवा किसान दो साल पहले कनाडा में काम की कमी की वजह से अपने वतन वापिस लौट आये। दोस्त के सुझाव व दूसरे जिलों में किसानों द्वारा की जा रही नेट हाउस को खेती को देखा और समझा। फिर अपनी 1 एकड़ जमीन पर नेट हाउस से खीरे की खेती शुरू की। आज हाकम सिंह इसी खेती से अच्छा मुनाफा कमा रहे है और दूसरे किसान भाइयों को भी इसी प्रकार की खेती करने की सलाह दे रहे है। हाकम सिंह 1 एकड़ से करीब 15 टन फसल ले रहे है और मार्किट में ₹35-36 का रेट प्रति किलो उन्हें मिल रहा है।
किसान हाकम सिंह ने बातचीत में बताया के कनाडा से वापस लौटने के बाद मैंने नेट हाउस से खीरे की खेती शुरू की।नेट हाउस लगाने के बाद सबसे पहले जमीन में गोबर की खाद डालना वेहद जरूरी है,इसके बाद जरूरत अनुसार बेसल डोज व डीपीए का प्रयोग करें।उन्होंने बताया कि उन्होंने 1 एकड़ में करीब 10 हजार पौधे लगाए हुए है। अभी तक वो 100 किवंटल के करीब फसल ले चुके है। मार्किट में उन्हें इसका अच्छा रेट भी मिल रहा है।
फसल देखभाल :
फसल की देखभाल पर उन्होंने बताया कि रूटीन में अपने फसल को देखते रहे। पौधे पर जैसे कोई बीमारी आने पर उसी प्रकार का दवाई छिड़काव करें। उन्होंने बताया कि 1 एकड़ में खेती करने का उनका 1 लाख रुपये का खर्च आ चुका है जो कि पूरा होने के बाद अब मुनाफा शुरू हो गया है।
दूसरे किसान भाइयों से अपील : 
हाकम सिंह ने दूसरे सभी किसान भाइयों से भी अपील करते हुए कहा कि अगर आपके पास खुद की जमीन है तो विदेशों की ओर अपना रुख ना करें। परम्परागत खेती को छोड़ बागवानी या नेट हाउस की खेती करें जिससे आपको कई गुना ज्यादा मुनाफा होगा। आर्थिक स्तिथि अच्छी होगी और अपना देश भी मजबूत होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here