Home Haryana राज्यमंत्री गौरव गौतम बोले..किसानों को हरियाणा में नहीं..बल्कि पंजाब में हैं ...

राज्यमंत्री गौरव गौतम बोले..किसानों को हरियाणा में नहीं..बल्कि पंजाब में हैं आंदोलन करने की जरूरत

182
0
पलवल,6 दिसंबर -हरियाणा के राज्यमंत्री गौरव गौतम ने किसानों के दिल्ली कूच को लेकर कहा कि किसानों को हरियाणा में नहीं बल्कि पंजाब में आंदोलन करने की जरूरत है। क्योंकि हरियाणा एक ऐसा पहला राज्य है। जहां पर किसानों की 24 फसलों को एमएसपी पर खरीदा जा रहा है।
किसानों की 24 फसलों को एमएसपी पर खरीदा जा रहा 
 गौरव गौतम ने कांग्रेस पार्टी पर  ह.मला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस एक दिशाहीन पार्टी है। कांग्रेस पार्टी के नेताओ को भी केवल झूठी बयानबाजी करनी आती है। भारत देश मे हरियाणा एक ऐसा पहला राज्य है। जहां प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा के किसानों की 24 फसलों को एमएसपी पर खरीदा जा रहा है और प्रदेश सरकार लगातार किसानों के हितों में ऐतिहासिक कदम उठा रही है। जिससे कि किसानों की आमदनी दोगुनी हो सके। हरियाणा में किसान परेशान नहीं है। इसलिए किसानों को हरियाणा की बजाय पंजाब में आंदोलन करना चाहिए। क्योंकि सबसे ज्यादा पंजाब के किसान परेशान है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हरियाणा दौरे को लेकर खेल राज्यमंत्री गौरव गौतम ने कहा कि हरियाणा और महाराष्ट्र के चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की जीत होने के बाद पहले बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरियाणा दौरे पर आ रहे है। उन्हें पूर्ण भरोसा और विश्वास है कि वह हरियाणा के लिए अनेकों बड़ी सौगात जरूर देकर जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here