Home Faridabad फरीदाबाद सिविल अस्पताल में डायलिसिस की सुविधा हुई फ्री

फरीदाबाद सिविल अस्पताल में डायलिसिस की सुविधा हुई फ्री

140
0
फरीदाबाद, 19 अक्टूबर – फरीदाबाद में किडनी रोगियों को इलाज में बड़ी राहत सरकार ने प्रदान की है.फरीदाबाद सिविल अस्पताल में डायलिसिस की सुविधा  फ्री है.इसको लेकर मरीजो ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का धन्यवाद भी किया है।
फरीदाबाद के सिविल अस्पताल में बने डायलिसिस सेंटर पर जाकर मरीज से बातचीत की जिसमें उन्होंने बताया कि वह पहले अपनी डायलिसिस करने के लिए 945 एक बार में देते थे लेकिन अब हरियाणा सरकार ने उनके लिए यह सुविधा बिल्कुल मुफ्त कर दी है. इसके लिए वह मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का धन्यवाद करते हैं. वही डॉक्टर शीला भगत ने बताया कि पहले मरीज से एक बार डायलिसिस करने के 945 रुपए चार्ज किया जाता था लेकिन अब बिल्कुल फ्री में उनकी डायलिसिस की जा रही है और आज पहली बार यहां पर दो मरीजों का डायलिसिस फ्री किया गया है जैसे ही और मरीज आएंगे उनका भी फ्री में डायलिसिस किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here