अंबाला (एकता): हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर व कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने ट्वीट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी के निधन पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि आदरणीय माता जी ने अपना 100 वर्षों का कर्मयोगी व तपस्वी जीवन भगवान के चरणों में समर्पित किया। महादेव पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें।
आदरणीय माताजी श्रीमती हीराबेन मोदी जी ने अपना 100 वर्षों का कर्मयोगी व तपस्वी जीवन भगवान के चरणों में समर्पित कर दिया।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की पूज्य माता जी का निधन बेहद दुःखद है।
महादेव पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें।
ॐ शांति! pic.twitter.com/cpsQOjwVAc
— Manohar Lal (@mlkhattar) December 30, 2022
कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने ट्वीट कर लिखा कि मां का जाना तो किसी भी उम्र में बेहद दुःखद होता है। शब्दों में इसको बताना मुश्किल है। माता जी की आत्मा को श्रद्धांजलि। ईश्वर उन्हें परम् लोक में सर्वोच्च स्थान दें और आपको व समस्त परिवारजनों को इस कठिन समय को सहने का संबल प्रदान करें।
मां का जाना तो किसी भी उम्र में बेहद दुःखद होता है। शब्दों में इसको बताना मुश्किल है।
माता जी की आत्मा को श्रद्धांजलि।ईश्वर उन्हें परम् लोक में सर्वोच्च स्थान दें और आपको व समस्त परिवारजनों को इस कठिन समय को सहने का संबल प्रदान करें। https://t.co/Jx8CYMXCG7
— Bhupinder S Hooda (@BhupinderShooda) December 30, 2022
हरियाणा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने भी निधन पर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।
सौ वर्ष की शानदार यात्रा, जिसमें तपस्या अधिक, प्रेरणा अधिक, सहजता व शालीनता अधिक सच माँ हीरा बेन विश्व में नेतृत्व करने वाले @narendramodi जी को सदैव प्रेरित करती थी । हम करोड़ों कार्यकर्ताओं को भी “ मातृत्व ही नेतृत्व है,” इन शब्दों को सार्थक करती रही । भावपूर्ण श्रद्धांजलि 💐 pic.twitter.com/ClKjIsuY7d
— Om Prakash Dhankar🇮🇳 (@OPDhankar) December 30, 2022







