हिसार, 25 सितम्बर- आप पार्टी के हरियाणा के अध्यक्ष व राज्यसभा सदस्य सुशील गुप्ता ने हिसार में प्रैस वार्ता का आयोजन किया ।इस दौरान उन्होंने भाजपा पर निशाना साधा.
सुशील गुप्ता ने कहा कि अरविद केजरीवाल हिसार के रहने वाले है, उन्होंने देश में अपना नाम रोशन किया है। गुप्ता ने कहा कि आप पार्टी के सभी नेताओं के खिलाफ मुकदमे दर्ज करके उन्हे जेल में किया गया। उन्होंने कहा कि अरविद केजरीवाल ने देश में इतिहास रच दिया अब अपने सीएम पद से इस्तीफा दे दे दिया है। उन्होने कहा कि हिसार -हरियाणा शिक्षा में पिछड़ा हुआ है शिक्षा का स्तर घटता जा रहा है परिणाण अच्छे नही आ रहे है। हिसार के पढाई के बच्चो के परिणाम देखते बच्चे पास नही हो रही है।







